रांची : स्कूलों को जल्द बंद करने का आदेश

रांची, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बढ़ती चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए रांची में स्कूलों को सुबह 11.30 बजे बंद करने का आदेश दिया गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि नया समय बुधवार से लागू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि आठवीं तक की सभी कक्षाएं सुबह 10.30 बजे तक बंद हो जाएंगी और नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 11.30 बजे तक चलेंगी।

अविभाजित बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी रांची में एक अप्रैल के बाद से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कथित तौर पर लू लगने के कारण एक स्कूली छात्रा का निधन हो गया था।

झारखंड में अब तक लगभग 15 लोगों की मौत हुई है, जिसके लिए गर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है। जमशेदपुर और डाल्टनगंज में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में गंभीर जल संकट भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493