ंसंगीत से शिशुओं के मस्तिष्क का बेहतर विकास

इस शोध में पता चला है कि संगीत शिक्षा की एक श्रृंखला नौ महीने की उम्र तक के शिशुओं के मस्तिष्क में संगीत और नई ध्वनियों के वाणी प्रसंस्करण को सुधार सकती है।

युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर लर्निग एंड ब्रेन साइंसेस (आई-लैब्स) से इस अध्ययन की मुख्य लेखिका क्रिस्टीना झाओ ने बताया, “अपने आप में पहला यह अध्ययन बताता है कि भाषा के अलावा अन्य ध्वनि प्रसंस्करण भी अनुभव का एक प्रकार है, जो शिशुओं की बोलचाल क्रियातंत्र को प्रभावित कर सकता है।”

झाओ ने बताया, “हम जानते हैं कि शिशु अनुभवों की एक विस्तृत श्रंखला को तेजी से सीखते हैं। इसलिए हमें लगता है कि संगीत भी एक महत्वपूर्ण अनुभव है, जो बच्चों के मस्तिष्क विकास को प्रभावित कर सकता है।”

इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 39 शिशुओं का आकलन किया था। इस दौरान अध्ययनकर्ताओं ने शिशुओं को उनके अभिभावकों के साथ 12 से 15 मिनट के संगीत सत्र का अनुभव कराया था।

यह शोध अमेरिकी पत्रिका ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493