अखिलेश का दावा, 2017 में सपा जीतेगी 265 से ज्यादा सीटें

बनारस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी वर्ष 2017 में होने वाला विधानसभा चुनाव भी जीतेगी, क्योंकि उन्हें किए गए विकास कार्यो पर भरोसा है।

अखिलेश ने यहां मंगलवार को कहा कि जनता एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) पर विश्वास करेगी और वह 265 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब होगी।

सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी की शादी समारोह में बनारस पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश ने मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया, “बनारस का विकास सपा ने किया। हमारा पूरा जोर विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने पर रहा और इसमें हम पूरी तरह सफल रहे।”

अखिलेश ने कहा, “बनारस में मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी। मेट्रो डीपीआर के लिए 50 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। जल्द ही मेट्रो परियोजना पर काम शुरू होगा। इनर रिंग रोड, सड़कें एवं डिवाइडर बनवाए। सीवर, ड्रेनेज, ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया। गोमती की तर्ज पर वरुणा को विकसित करने का काम शुरू कराया। जो काम बीते तीन दशक में नहीं हुआ उसे हमने महज चार साल में कर दिखाया।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनारस दुनिया की सबसे पुरानी सांस्कृतिक नगरी है। इस शहर के पर्यटन विकास के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। धन की कमी आड़े नहीं आएगी। वरुणा कॉरिडोर इसी कड़ी का एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि सारनाथ को बौद्ध पर्यटन का केंद्र बनाने के साथ ही 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा किया। सारनाथ में बौद्ध पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग से उपकेंद्र की स्थापना की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493