उप्र : बंदी की मौत, कैदियों ने किया अनशन

अनशन कर रहे कैदी सांसद धर्मेद्र यादव को बुलाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकिजिस बंदी की मौत हुई है, वह संभल जिले के गुन्नौर के विधायक रामखिलाड़ी यादव का भतीजा बताया जा रहा है।

जानकारी मिली है कि मंगलवार सुबह बैरक नंबर 9, 10, 11 और 12 में बंद कैदी अनशन पर चले गए। वे सांसद धर्मेद्र यादव को जेल में बुलाने की मांग कर रहे हैं।

यह जानकारी मिलने पर एडीएम (प्रशासन) अशोक श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ जेल पहुंचे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अजय श्रीवास्तव, सीएमओ, सीजेएम के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए।

डीआईजी (जेल) शशि श्रीवास्तव भी सोमवार रात से बदायूं में रुकी हुई हैं। मंगलवार को दोपहर के समय डीएम सी.पी. त्रिपाठी और शेखूपुर विधायक आशीष यादव भी जेल पहुंचे। जेल के अंदर से बाहर तक नौ थानों की पुलिस के साथ पीएसी जवानों को भी तैनात किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493