नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शाम में आसमान में आंशिक रूप से बदली रहेगी।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 45 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.2 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath