पश्चिमी दिल्ली के टायर गोदाम में आग

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार सुबह एक टायर गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई घायल नहीं हुआ है।

अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि दो मंजिला टायर गोदाम के भूतल पर सुबह अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई थीं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमें तड़के करीब पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। आग इमारत के भूतल पर लगना शुरू हुई थी। आग में कोई घायल नहीं हुआ है।”

आग पर दो घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा, “फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493