‘परिंदा’ के रीमेक में काम करने को बेताब टाइगर

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘बागी’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा कि वह 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ के रीमेक पर काम करने को बेताब हैं। इस फिल्म में उनके पिता जैकी श्रॉफ ने काम किया किया था।

यह पूछे जाने पर कि वह अपने पिता की कौन-सी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहेंगे? इस पर टाइगर ने आईएएनएस से कहा, “मैं अपने पिता की फिल्म ‘परिंदा’ में काम करना पसंद करूंगा।”

टाइगर ने कहा कि उन्हें अपने पिता जैकी की सभी फिल्में पसंद है, लेकिन ‘परिंदा’ उनके दिल के करीब है।

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘परिंदा’ में नाना पाटेकर, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी।

इसके बाद टाइगर फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की ‘फ्लाइंग जाट’ में भी नजर आएंगे, जो अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस द्वारा अभिनीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493