ऋतिक व कंगना की निजी फोटो लीक, वकील ने की आलोचना

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है।

हाल ही में दोनों कलाकारों की कुछ निजी फोटो सार्वजनिक रूप से लीक हो गई, जिसकी ऋतिक की कानूनी टीम ने मंगलवार को जमकर आलोचना की और कहा कि इससे पूरी कहानी बयां नहीं होती।

ऋतिक के एक वकील ने कहा, “यह काफी हैरानी की बात है कि एक झूठ को साबित करने के लिए कोई इस हद तक बढ़ सकता है। वे झूठ बोल रहे हैं और अपने इस झूठ को सच साबित करने के लिए खतरनाक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

वकील ने आगे कहा, “वे सच और झूठ के बीच की रेखा को धुंधली करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया वास्तविक सबूत और झूठे तर्को के बीच अंतर करें।”

उन्होंने कहा, “हम इस तरह की चीजों के कारण अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। हम जानने की कोशिश करेंगे कि वे इस तरह की चीजें करके क्या हासिल और साबित करना चाहते हैं?”

सूत्रों के अनुसार, यह फोटो एक पार्टी की है, जिसमें ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजेन और कई अन्य मित्र उपस्थित थे और सभी एक-दूसरे से गले मिल रहे थे और समूह में एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवा रहे थे।

कंगना और ऋतिक के बीच मतभेद की शुरुआत कंगना के एक साक्षात्कार के बाद हुई, जिसमें उन्होंने ऋतिक को ‘सिली एक्स’ कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493