उप्र : सीतापुर में सड़क दुर्घटना, 3 मरे

सीतापुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में बुधवार सुबह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे तीन लोगों को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जीजा और साले की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फरार रोडवेज बस की तलाश शुरू की। क्षेत्राधिकारी कपिल देव सिंह ने भी मौके पर जाकर जांच की।

पुलिस के मुताबिक, जिले के जलालनगर निवासी हरीलाल (40) अपने बहनोई ओमप्रकाश (50) व बेटे आकाश (12) के साथ संदना थाना क्षेत्र के ऐमाघाट के पास एक रिश्तेदार के घर शादी में गए थे।

स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से बुधवार सुबह तीनों घर लौट रहे थे। मिश्रिख कुतुबनगर रोड पर दरोगापुरवा के समीप लगभग नौ बजे सामने से आ रही रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

बस की टक्कर से साले हरीलाल व बहनोई ओमप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथ में चल रहे गांव के ही सुंदरलाल व पंकज ने कोतवाली पुलिस के साथ-साथ परिजनों को भी सूचना दी और गंभीर रूप से घायल आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिप अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493