रियो डी जेनेरियो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कोपा लिबर्टाडोरेस के 16वें दौर के पहले चरण में हुए मुकाबले में यूबेर मोस्क्वेरा के गोल की बदौलत वेनेजुएला के क्लब डेपोर्टिवो तचीरा ने मेक्सिको के क्लब पुमास को 1-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूबेर ने मध्यांतर के तुंरत बाद गोल दागते हुए मंगलवार को अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस मुकाबले के बाद डेपोर्टिवो का अगले मंगलवार को मेक्सिको के क्लब के साथ होने वाला दूसरा मैच ड्रॉ भी होता है, तो भी क्लब को कोपा लिबर्टाडोरेस के क्वार्टर फाइनल में जगह मिल जाएगी।
dharmpath.com dharmpath