युवाओं की प्रतिभा से प्रभावित बिग बी

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दशकों से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मनोरंजन उद्योग के युवाओं की प्रतिभा से बेहद प्रभावित हैं।

अमिताभ ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए और युवाओं की सफलता की कामना करते हुए अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा, “एक खास दिन, एक दिन जब प्रदर्शन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। युवाओं का प्रदर्शन असाधारण है। उनके प्रति मेरा आभार और उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी प्रार्थनाएं।”

बिग बी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ की शूटिंग समाप्त करने में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर फिल्म के सेट की कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

फिल्म में वह एक वकील की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्माता शूजित सरकार और निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी हैं।

उन्होंने साथ ही लिखा, “अपने इर्द-गिर्द कुछ प्रतिभाशाली लोगों को देखना एक रोमांचक अनुभव है। कोई भी समस्या हो, वे उसे पूरी तरह दूर कर देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493