एथलेटिक्स केन्या के सीईओ बर्खास्त

नैरोबी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। एथलेटिक्स केन्या ने अपने निलम्बित मुख्य कार्यकारी इसाक मवांगी को बर्खास्त कर दिया है।

एथलेटिक्स केन्या का यह फैसला वार्षिक आम बैठक के बाद आया, जिसमें सीईओ पद को भंग कर दिया गया और महासचिव पद को फिर से बहाल कर दिया गया।

अंतराष्ट्रीय एथलेटिक महासंघ ने फरवरी में मवांगा को छह महीने के लिए निलम्बित किया था। उन पर केन्या में डोपिंग निरोधी प्रयासों को ठीक से लागू नहीं करने का आरोप साबित हुआ था।

मवांगा इस निलम्बन के बाद न तो एथलेटिक्स केन्या और न ही अंतर्राष्ट्रीय महासंघ के कार्यो में शामिल हो पा रहे थे। साथ ही एथलेटिक्स महासंघ ने 180 दिनों के लिए मवांगा पर किसी नए पद पर भी आसीन होने को लेकर रोक लगा रखा था।

एथलेटिक्स केन्या ने बुधवार को सीईओ पद भंग करते हुए मवांगा से छुटकारा पा लिया। अगर वह अपने ऊपर लगे आरोपों में निर्दोष साबित होते हैं तब भी वह एथलेटिक्स केन्या का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493