मोदी ने उपग्रह परीक्षण पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को देश के सातवें नेविगेशन उपग्रह के सफल परीक्षण पर बधाई दी है। इसका परीक्षण आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से किया गया।

उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए टेलीविजन पर कहा, “हमारे वैज्ञानिकों ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अंतरिक्ष विज्ञान के जरिये लोगों का जीवन बदला जा सकता है। भारत ने सात नौवहन उपग्रह का परीक्षण किया है, जो सफल रहा।”

उन्होंने कहा कि यह सफल परीक्षण ‘देशवासियों के लिए भारतीय वैज्ञानिकों का अमूल्य उपहार’ है, जो भारत की स्वदेशी नौवहन उपग्रह प्रणाली की गारंटी प्रदान करता है।

मोदी ने कहा, “हमारी इस कोशिश से न सिर्फ भारत को फायदा होगा, बल्कि सार्क देश भी इसका लाभ उठा सकेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493