बैंकॉक, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड में पिछले 65 वर्षो में सबसे भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए थाईलैंड प्रशासन ने इससे बचाव के लिए लोगों को घरों के भीतर रहने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।
चैनल ‘न्यूज एशिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल महीने में कई क्षेत्रों में औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है।
थाई मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में औसत तापमान चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गर्मी की लहर जारी रहने की संभावना है।
अप्रैल में कई क्षेत्रों में औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा और यहां तक कि 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
प्रशासन ने गर्म मौसम के बीच तैरने के लिए तटों, तालाबों और झीलों में बच्चों के जमावड़े के कारण डूबने के खतरे की चेतावनी भी जारी की है।
इस महीने की शुरुआत से अब तक थाईलैंड में 135 बच्चों के डूबने की खबरें आ चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath