मानव जाति के जन्म के साथ ही शुरू हुआ भ्रष्टाचार : गोवा लोकायुक्त

पणजी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा के नए लोकायुक्त पी.एल.मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि भ्रष्टाचार संभवत: मानव जाति की शुरुआत के समय से ही है और जब तक लोग खुद में बदलाव नहीं लाते, इसे खत्म करना बेहद कठिन है।

मिश्रा पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। गोवा के दूसरे लोकायुक्त के रूप में शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

मिश्रा ने कहा, “भ्रष्टाचार एक गंभीर मुद्दा है। शायद जब से मानव जाति का जन्म हुआ है, तभी से यह शुरू हुआ है। किसी भी जगह से भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करना बेहद कठिन है। भ्रष्टाचार केवल भारत में ही नहीं है। हर देश में भ्रष्टाचार है।”

उन्होंने कहा, “मौजूदा परिस्थितियों में देश में हर जगह लोकायुक्त की जरूरत है। यह बेहद महत्वपूर्ण काम है, जिसे किया जाना चाहिए।”

उन्होंने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर तथा प्रदेश कैबिनेट के कई सदस्यों व वरिष्ठ नौकरशाहों की उपस्थिति में पद की शपथ ली।

मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों को खुद में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा, “देश के हर व्यक्ति को खुद में बदलाव लाना चाहिए। उन्हें अपना कर्तव्य ईमानदारीपूर्वक तथा गंभीरतापूर्वक निभाना होगा, तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा। हर व्यक्ति को खुद में बदलाव लाना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493