नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटिश उच्चायोग को एक पत्र लिखा है। यह जानकारी गुरुवार को मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दी।
मंत्रालय ने पहले ही बैंकों के 9,000 करोड़ रुपये बकाये की वापसी मामले में जांच के लिए प्रस्तुत नहीं होने पर माल्या का राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिया है।
माल्या अभी ब्रिटेन में रह रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath