एटलेटिको को जीत से फायदा, लेकिन यह जीत निर्णायक नहीं

मेड्रिड, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के फुटबाल खिलाड़ी जाबी अलोंसो ने माना है कि स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड की उनके ऊपर 1-0 से जीत से उसे बढ़त तो मिली है लेकिन उनकी यह जीत निर्णायक नहीं है।

एटलेटिको के साउल निगुयेज ने बुधवार को हुए मैच में टीम के लिए शानदार गोल कर जीत दिलाई थी। चरण का दूसरा मैच अगले बुधवार को खेला जाएगा।

अलोंसो ने बुधवार को मैच के बाद कहा, “हम पहले 20 मिनट में अच्छा नहीं खेले। एटलेटिको की टीम हमसे काफी बेहतर खेली। 1-0 से जीत के कारण उन पर बढ़त है लेकिन दूसरे चरण के लिए यह निर्णयाक नहीं है।”

उन्होंने कहा कि टीम जानती थी कि एटलेटिको कैसा खेलेगी और इसके लिए वह मानसिक तौर पर भी तैयार थे। उन्होंने यह भी माना कि एटलेटिको की टीम काफी अच्छा खेली।

उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि वह कैसे खेलेंगे। वह काफी अच्छा खेले। अभ्यास के अलावा हमें अपनी रणनीति पर पालन करने की जरूरत है। यह कहना आसान है, लेकिन करना मुश्किल है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493