ग्लोबल मोबाइल इंटरनेट कांफ्रेंस (जीएमआईसी) 2016 ई.हाओ के भाषण के साथ शुरू हुआ। वहीं रोबोट उत्पादों की प्रदर्शनी को देखने लगभग 25 हजार लोग ओलंपिक ग्रीन वेन्यू तक पहुंचे।
उद्योग के लिए वैश्विक व्यापार इकाई मोबाइल इकोसिस्टम फोरम (एमईएफ) ने कहा, “मोबाइल हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है। यह लगातार अपना रूप बदल रहा है, जैसे फोन से टैबलेट, क्लॉदिंग, कार, स्मार्ट टेलीविजन से रोबोट तक।”
बीजिंग व सैन फ्रांसिस्को के सिलिकॉन वैली में सालाना आयोजित पांच दिवसीय जीएमआईसी में प्रौद्योगिकी के साथ भविष्य की संभावनाओं पर वार्ता की जाती है।
आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्ट-अप्स को एक मंच मुहैया कराना होता है, ताकि वे बड़े आविष्कारों के बारे में जान सकें।
dharmpath.com dharmpath