हरियाणा जनहित कांग्रेस का कांग्रेस में विलय

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व वाली पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) का गुरुवार को कांग्रेस में पूरी तरह विलय हो गया।

कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी का विलय हुआ और इससे हरियाणा में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कुलदीप बिश्नोई के दिवंगत पिता भजन लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे और एक समय में कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। साल 2007 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी हजकां का गठन किया था।

अहमद ने कहा, “राज्य में सत्तारूढ़ मनोहर लाल खट्टर की सरकार को कड़ी चुनौती मिलेगी।”

इस मौके पर हजकां के नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राज्य में सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ विलय हुआ है।

उन्होंने कहा, “हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसी सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेकना चाहते हैं।”

प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि विलय कांग्रेस की मजबूती को दर्शाता है और हरियाणा में सत्ता में वापस लौटेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493