चीन की एनिमेटेड फिल्म इंडस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में कुल 57 एनिमेशन फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें 43 घरेलू फिल्में थीं। इस दौरान कुल 4.4 अरब युआन के टिकटों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 45 फीसदी अधिक है।
रिपोर्ट के अनुसार, “फिल्म ‘मंकी किंग : हीरो इज बैक’ ने रिकॉर्ड 95 करोड़ युआन की कमाई के साथ चीन की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई के आंकड़े को पार कर गई।”
बीते साल चीन में 14 विदेशी एनिमेशन फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया। उन्होंने हालांकि 2.4 अरब युआन की कमाई की, जो एनिमेटेड फिल्मों की कुल कमाई का आधे से अधिक है।
dharmpath.com dharmpath