आईएस का शीर्ष कमांडर लेबनान में ढेर

बेरूत, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक शीर्ष कमांडर सीरिया के एक सीमावर्ती शहर में सैन्य कार्रवाई में मारा गया। प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

सेना के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस कमांडर नयेफ शालान सीमावर्ती शहर अरसाल में एक अभियान में मारा गया।

अभियान में शालान का एक सुरक्षाकर्मी मारा गया और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

लेबनान अगस्त, 2014 से सीरिया की सीमा के समीप अलगाववादियों से संघर्ष कर रहा है, जब आईएस और अलकायदा से जुड़े अल नुसरा फंट्र ने सीमावर्ती शहर पर कब्जा कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493