ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स (एआईआईए) में आयोजित एक सेमिनार में इंस्टीट्यूट ऑफ चाइनीज बॉर्डरलैंड स्टडीज ऑफ द चाइनीज अकादनी ऑफ सोशल साइंसेज के निदेशक शिंग गुआंगचेंग ने कहा कि सीरिया जाकर वहां आतंकवाद का प्रशिक्षण लेकर फिर चीन लौटकर आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों में अधिकांश उत्तर-पश्चिमी शिनजियांग उइगर स्वायत्तशासी क्षेत्र के लोग हैं, जो सीरिया व इराक जाने के लिए विभिन्न मार्गो का सहारा ले रहे हैं।
उन मार्गो में शिनजियांग से दक्षिणी प्रांत युन्नान तथा गुआंगडोंग और फिर यहां से दक्षिणपूर्व एशियाई देशों जैसे वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया तथा इंडोनेशिया जाकर तुर्की के रास्ते इराक व सीरिया जाना है।
शिंग ने कहा कि बीते कुछ वर्षो में चीन, वियतनाम तथा थाईलैंड जैसे कई देश हाल में आतंकवादी हमले झेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath