ममता, तृणमूल द्वारा चुनाव आयोग को निशाना बनाना गलत : कुरैशी

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग को निशाना बनाकर काफी गलती कर रही है। यह कहना है पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी का।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग को निशाना बनाकर काफी गलती कर रही है। यह कहना है पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी का।

साथ ही कुरैशी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की देखरेख में करवाए जा रहे विधानसभा चुनाव में आयोग की भूमिका की तारीफ की है।

कुरैशी ने एक साक्षात्कार के दौरान आईएएएनएस को बताया, “मैं पश्चिम बंगाल के नेताओं के राजनैतिक नेतृत्व का प्रशंसक रहा हूं। लेकिन यह बड़ा अपमान है। यह नहीं होना चाहिए था। आप ऐसा नहीं कर सकते। चुनाव आयोग को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है।”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव करवाना एक गंभीर जिम्मेदारी है और वर्तमान राजनीतिक हालात में यह काफी कठिन हो गया है।

कुरैशी 2011 में चुनाव आयोग के प्रमुख थे, जब ममता बनर्जी ने 34 साल पुराने वामपंथी शासन का अंत कर सत्ता संभाला था। कुरैशी ने कहा, “मैं चुनाव आयोग की उनके काम के लिए प्रशंसा करता हूं। यह बेहद कठिन और प्रशंसनीय काम है। इसीलिए मैं कहता हूं कि राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को परिपक्वता दिखानी चाहिए।”

उन्होंने बंगाल में चुनाव करवाने के अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, “यहां तक कि 2011 में भी यह काफी कठिन था और हिंसा की संभावना थी। लेकिन आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो कह सकता हूं कि हमने हिंसारहित चुनाव करवाए थे। यह संतोषजनक है।”

उन्होंने कहा कि इसका श्रेय चुनावकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को जाता है जिन्होंने चुनाव आयोग, राज्य सरकार और अन्य लोगों के साथ सहयोग से काम किया।

कुरैशी ने कहा कि हालांकि वे 2011 और 2016 के चुनावों में कोई तुलना नहीं करना चाहते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493