पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों में शुक्रवार सुबह आसमान साफ है तथा तेज धूप निकली है। मौसम विभाग अगले एक-दो दिनों तक बिहार में धूप और लू से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के उप निदेशक आऱ क़े गिरी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पूर्णिया और उसके आसपास के जिलों का तापमान थोड़ा कम रहेगा परंतु पटना, गया और अन्य जिलों में लू का कहर जारी रहेगा।
राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे पूर्णिया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री, भागलपुर का 22.6 तथा गया का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, पूर्णिया का 39.8 डिग्री और गया का 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath