बिहार में घर की दीवार गिरने से 3 मरे

बेगूसराय, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में बेगूसराय जिले के खोदावनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक नवनिर्मित मकान की दीवार गिरने से उसके पास सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, नारायणपुर गांव के पासवान टोला के कुछ लोग एक नवनिर्मित मकान के समीप सुबह में सो रहे थे, तभी मकान की एक दीवार गिर गई, जिसमें दबकर तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान सागर पासवान, विनोद पासवान और गंगा पासवान के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493