लखनऊ, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित मोतीमहल रेस्तरां में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, मोतीमहल रेस्तरां की रसोई में तड़के करीब चार बजे आग लग गई। उस वक्त वहां दो कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया।
आग की सूचना पुलिस और अग्निशमन दस्ते को दी गई। मौके पर अग्निशमन दल की पांच गाड़ियां पहुंचीं, तब आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath