आईफा 2016 में सलमान, ऋतिक, प्रियंका, दीपिका की प्रस्तुति

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के 17वें संस्करण का अयोजन जून में स्पेन में होगा और इस समारोह में सलमान खान, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे प्रस्तुति देंगे।

स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आयोजित होने वाले चार दिवसीय समारोह का आयोजन 23 जून से शुरू होगा, जिसके मेजबान फरहान अख्तर और शाहिद कपूर होंगे।

अनिल कपूर के साथ फिल्म समारोह के 17वें संस्करण की घोषणा करते हुए फरहान ने कहा कि वह शाहिद के साथ मंच साझा करने के लिए उत्साहित हैं।

फरहान ने आईएएनएस को बताया, “हमने काफी अच्छा समय बिताया। हम दोनों के बीच काफी अच्छी साझेदारी है और मैं उनके साथ मेजबानी करने का इंतजार कर रहा हूं।”

बॉलीवुड के 42 वर्षीय अभिनेता फरहान स्पेन जाने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “अपनी फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के लिए स्पेन में शूटिंग के दौरान काफी यादें इकट्ठा हुई थीं। अब भी अगर में छुट्टियों पर जाने की योजना बनाता हूं, तो स्पेन मेरी प्राथमिकता होती है। यह अलग अनुभव है और मैं खुश हूं कि इस देश में इस समारोह का आयोजन हो रहा है।”

पिछले एक दशक से इस फिल्म समारोह के साथ जुड़े बॉलीवुड के 59 वर्षीय अभिनेता अनिल ने कहा कि आईफा का आगामी संस्करण अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होगा।

भारतीय सिनेमा जगत के दिलकश जश्न का फिर से आयोजन करते हुए आईफा की मेजबानी बॉलीवुड के काफी जाने-माने कलाकार करेंगे। इसमें सलमान, प्रियंका, दीपिका सोनाक्षी सहित कई कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493