लंदन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की ओपेन यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर आशा एस. कंवर को सम्मानित किया है। वह विकास के लिए शिक्षा की बड़ी पैरोकार मानी जाती हैं।
उन्हें यह सम्मान ‘वैश्विक शिक्षा, सामाजिक न्याय और मानव विकास में असाधारण योगदान’ के लिए दिया गया है।
आशा कामनवेल्थ ऑफ लर्निग (सीओएल) की अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्हें विश्वविद्यालय के उप कुलपति पीटर होरोक्स द्वारा डॉक्टर ऑफ यूनिवर्सिटी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
आशा कंवर की विशेषता मुक्त व दुरस्त शिक्षा में है। वे पहले यूनेस्को के साथ जुड़ी थीं।
इस मौके पर कंवर ने कहा कि ब्रिटेन की ओपेन यूनिवर्सिटी हमेशा से गुणवत्ता की प्रतीक रही है और यहां से मान्यता मिलना ‘सही मायने में खास है’।
dharmpath.com dharmpath