अनुष्का ने ‘सुल्तान’ से साझा किया अपना फर्स्ट लुक

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ से अपना पहलवानी भरा अंदाज दर्शकों के साथ साझा किया।

तस्वीर में 27 वर्षीय अभिनेत्री ‘अखाड़े’ में एक प्रतियोगी के साथ कुश्ती करते दिखाई दे रही हैं। अनुष्का पहली बार आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ मंच साझा करने जा रही हैं।

अनुष्का ने शुक्रवार साझा किया, “यहां ‘सुल्तान’ से आर्फा पेश है।”

फिलहाल, फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के मोरना में हो रही है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग दिल्ली में भी हुई। इसमें राजधानी स्थित 360 साल पुरानी जामा मस्जिद को भी दिखाया गया है।

यश राज फिल्म्स द्वारा निर्देशित ‘सुल्तान’ में रणदीप हुड्डा भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493