इक्वाडोर में भूकंप बाद 113 लोगों को बचाया गया

क्वीटो, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इक्वाडोर में 16 अप्रैल को आए भूकंप के बाद 113 लोगों को सकुशल बचाया गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 दर्ज की गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आपदा प्रबंधन सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि भूकंप में अब तक 659 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,605 लोग घायल हैं।

भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र मनाबी में ही 645 लोगों की मौत हुई है।

सचिवालय ने कहा कि लापता लोगों की संख्या शुक्रवार को घटकर 33 हो गई है, जबकि गुरुवार को यह 42 ही थी। इसी तरह शिविरों में रह रहे लोगों की संख्या भी शुक्रवार को घटकर 22,421 रह गई, जो गुरुवार को 29,067 थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भोजन के 22,421 पैकेट वितरित किए गए हैं, जबकि 166 स्कूलों को मध्यम से गंभीर स्तर की क्षति पहुंची है।

इसके अलावा 376 लोगों को दवा सहित व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, वॉकिंग फ्रेम और गद्दों जैसे जरूरी सामानों की तत्काल जरूरत है।

इस आपदा के बाद सरकार ने लॉस गुआयस, लॉस रियोस और सांता एलेना जोस भूकंप प्रभावित तटीय प्रांतों में आपातकालीन स्थिति का ऐलान कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493