मकाउ में विशाल पीली बत्तख बनी आकर्षण का केंद्र

शहर में इस इस विशाल पीली बत्तख के आगमन से उत्साह का माहौल है, और इसकी एक झलक पाने के लिए पूरे शहर के लोग उमड़ रहे हैं।

इस बत्तख को नीदरलैंड के एक कलाकार फ्लोरेनटिजिन हॉफमैन ने तैयार किया है, जो साल 2007 के बाद से दुनिया भर की यात्रा कर रही है। इसे बीजिंग, शंघाई और हांग्जो जैसे कई चीनी शहरों में प्रदर्शित किया जा चुका है।

चूई नामक एक महिला ने बताया कि वह 18 मीटर लंबी पीली बत्तख को देखने और इसके साथ तस्वीर खिंचाने के लिए काफी बेताब हैं। इस बत्तख ने उन्हें बचपन के दिनों की याद दिला दी।

मकाउ कल्चर क्रियेटिविटी और आर्ट्स एसोसिएशन के आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस कार्यक्रम से न केवल मकाउ के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे स्थानीय लोगों की सृजनात्मकता को प्रेरित करने के साथ ही सांस्कृतिक रचनात्मक उद्योग को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

इसके अलावा यहां प्रत्येक सप्ताह प्रदर्शनी, कलरिग प्रोग्राम, आउटडोर गेम्स जैसे कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493