बगदाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक में बगदाद के पास शनिवार को हुए एक ट्रक बम विस्फोट में 24 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया कि दक्षिणपूर्व बगदाद के नाहरावन क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीड़भाड़ वाले बाजार में ट्रक में विस्फोट हो गया।
सूत्र ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
dharmpath.com dharmpath