इराक में ट्रक बम विस्फोट में 24 मरे, 38 घायल (लीड-1)

बगदाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के पास स्थित उपनगर में शनिवार सुबह एक ट्रक बम विस्फोट में 24 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए।

गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दक्षिण-पूर्वी बगदाद के नहरावन क्षेत्र के एक भीड़भाड़ वाले मवेशी बाजार में शनिवार सुबह ट्रक में बम विस्फोट हो गया।

इससे पहले सूत्र ने विस्फोट में आठ लोगों की मौत और 30 के घायल होने की बात कही थी।

सूत्र ने हालांकि कहा कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। एंबुलेंस और नागरिक कारों की मदद से मृतकों और घायलों को विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में ले जाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493