दिल्ली की रोहिणी अदालत में आग

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। रोहिणी अदालत परिसर में शनिवार सुबह आग लग गई। आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। रोहिणी अदालत परिसर में शनिवार सुबह आग लग गई। आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पश्चिमी दिल्ली स्थित रोहिणी अदालत के आठवें तल पर बिजली के पैनल बोर्ड में सुबह लगभग 8.30 बजे आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि दमकल की पांच गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि बिजली के पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493