लखन का किरदार मुझसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता : अनिल कपूर

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनकी फिल्म ‘राम लखन’ में उनके लखन किरदार को उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते थे कि उन्हें फिल्म में अभिनय के लिए पुरस्कार मिलता।

युवा अभिनेताओं को लेकर रोहित शेट्टी द्वारा फिल्म के रीमेक की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं साढ़े तीन साल से यह सुन रहा हूं। उन्हें फिल्म बनाने दीजिए। वह किरदार मुझसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता। इस पर शर्त लगा लें।”

सुभाष घई निर्देशित ‘राम लखन’ 1989 में रिलीज हुई थी और बेहद सफल हुई थी। खबरें हैं कि रोहित शेट़्टी, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह को क्रमश: राम और लखन के रूप में लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

अनिल ने हालांकि रणवीर को फिल्म के लिए ‘बेहतर पसंद’ बताया।

उन्होंने कहा, “उस समय मुझे लगा था कि मुझे ‘ईश्वर’ और ‘राम लखन’ के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए था, क्योंकि दोनों फिल्में उस दौर में बेहद सफल हुई थीं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493