कश्मीर : अकस्मात गोली चलने से जवान की मौत

श्रीनगर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को अपनी बंदूक से गलती से खुद पर गोली चल जाने के कारण राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के एक जवान की मौत हो गई।

जवान की पहचान कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके में तैनात 30 आरआर के जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) जय प्रकाश सिंह के रूप में की गई है।

शिविर से मिली प्रारंभिक खबर के अनुसार, “गोलियों की आवाज सुनने के बाद लंगेट में 30 आरआर के जवानों ने जेसीओ को खून से लथपथ पड़ा पाया। उसकी राइफल से अकस्मात गोली चल गई थी।”

एक सूत्र ने बताया, “उसे इलाज के लिए श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493