पश्चिमी दिल्ली के कबाड़ गोदाम में भीषण आग

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां कापसहेड़ा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की 12 गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अग्निशमन कार्यालय को अपह्रान 3.09 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल पर तत्काल भेज दिया गया।”

अधिकारी ने शनिवार शाम बताया कि पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में नाले के समीप स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई, और आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

कबाड़ गोदाम 5,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493