जबंग ने एएसआईसीएस टाइगर के साथ की साझेदारी

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन फैशन पोर्टल जबंग ने स्पोर्ट्स एंड लाइफस्टाइल ब्रांड एएसआईसीएस टाइगर के साथ शनिवार को साझेदारी की घोषणा की है।

इसके तहत पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए स्पोर्ट्सवेयर कपड़े और जूते उपलब्ध रहेंगे। यह ब्रांड पहली बार भारत में लांच हुआ है और इसमें 5,999 रुपये से लेकर 12,499 रुपये के मूल्य के बीच 55 किस्म के जूते उपलब्ध हैं।

जबंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक संजीव मोहंते ने एक बयान जारी कर कहा, “हम एएसआईसीएस टाइगर को भारत में पहली बार लांच कर उत्साहित हैं। स्पोर्ट्सवेयर पर हमने सालों से ध्यान केंद्रित किया है और हम देश में सबसे अच्छे फिटनेस और स्पोर्ट्सवेयर उत्पाद लाने का सतत प्रयास करते रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493