भंसाली ने ‘मगधीरा’ के रीमेक की खबरों का खंडन किया

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने इस बात का खंडन किया है कि वह ‘मगधीरा’ के रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं।

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने इस बात का खंडन किया है कि वह ‘मगधीरा’ के रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं।

हाल ही में खबरें आई थीं कि भंसाली तेलुगू हिट फिल्म ‘मगधीरा’ के रीमेक का निर्देशन करेंगे।

भंसाली के प्रवक्ता ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बयान में कहा, “ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही। यह खबर बिल्कुल झूठी है। संजय लीला भंसाली ‘मगधीरा’ का रीमेक नहीं बना रहे या किसी अन्य रीमेक का निर्देशन नहीं कर रहे। यह खबर बिल्कुल निराधार है।”

एस.एस. राजमौली निर्देशित फिल्म ‘मगधीरा’ 2009 में रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493