उप्र में लू का दौर जारी, तापमान बढ़ा

लखनऊ, 1 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा रविवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 26 डिग्री, गोरखपुर का 27 डिग्री, इलाहाबाद का 26.5 डिग्री, झांसी का 27.6 डिग्री और बांदा का 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493