विश्व स्नूकर फाइनल में पहुंचने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी डिंग

चीन के 29 वर्षीय स्नूकर खिलाड़ी 2011 में विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के अंतिम चार में पहुंचे थे, लेकिन जूड ट्रंप से हार गए। इस बार फाइनल मुकाबले में उनका सामना मार्क सेल्बे से होगा।

चैम्पियनशिप में फाइनल का मुकाबल 35 से अधिक फ्रेमों में रविवार और सोमवार को होगा, जिसकी पुरस्कार राशि 330,000 पाउंड है।

डिंग ने कहा, “मैं काफी उत्साहित होना चाहता था, लेकिन मेरा दिल सामान्य था। अभी यह टूर्नामेंट समाप्त नहीं हुआ है और आखिरी मुकाबला रविवार को शुरू होगा। मैं अपना ध्यान केंद्रित रखना चाहता हूं।”

चिन के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ी ने कहा, “यह सत्र अच्छा नहीं था, लेकिन पिछले दो माह में मैंने अच्छा खेलना शुरू किया है। अब मैं किसी के भी खिलाफ खेलने के लिए तैयार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493