पवन कल्याण की अगली फिल्म अजीत की ‘वीरम’ का रीमेक

चेन्नई, 1 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म कथित तौर पर अजीत कुमार अभिनीत तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘वीरम’ का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का पिछले सप्ताह लांच हुआ।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “टीम ने कुछ महीने पहले रीमेक के अधिकार खरीद लिए थे और तभी से इसे तेलुगू में बनाने पर काम कर रही है।”

यह फिल्म हालांकि मूल फिल्म की हूबहू नकल नहीं होगी, लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि मूल सत्व बरकरार रहेगा, जबकि फिल्म के कलाकार तेलुगू के दर्शकों को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे।

एस.जे. सूर्या निर्देशित रीमेक में पवन कल्याण वही भूमिका निभाएंगे, जो मूल फिल्म में अजीत ने निभाई है।

रीमेक को कल्याण के करीबी दोस्त शरद मराड़ बनाएंगे, जिसमें संगीत अनूप रूबेन्स का होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493