घर से भागे प्रेमी युगल को जीआरपी ने पकड़ा

शक होने पर जीआरपी के जवान दोनों को थाने ले गए। जीआरपी ने उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों से संपर्क किया।

जीआरपी के अनुसार, पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव सलैया की रहने वाली है। उसके घर के नजदीक मनोज नाम का युवक रहता है। उससे उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाकर शादी करने का निर्णय लिया।

युवती ने बताया कि शादी के निर्णय का उनके माता-पिता ने विरोध किया। इस कारण दोनों ने घर छोड़ दिया और ग्वालियर जा रहे थे।

इससे पहले कि दोनों भागने में सफल होते, उन्हें जीआरपी ने पकड़ लिया। परिजनों से संपर्क कर दोनों को वापस उनके गांव भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493