फ्लाईओवर से गिरे ऑटोरिक्शा चालक की मौत

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। एक 32 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक का वाहन यहां रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार से टकरा गया, जिसके कारण वह फ्लाईओवर से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहम्मद शकील तड़के लगभग पांच बजे दक्षिण दिल्ली के मूलचंद फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसके कुछ ही मिनट बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने आईएएनएस को बताया, “मूलचंद फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटोरिक्शा चालक संतुलन खो बैठा और वह हवा में उछल गया और फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।”

पुलिस ने कहा कि लापरवाह कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप लगाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493