नक्सली छत्तीसगढ़ से ओडिशा में आ रहे : पुलिस

भुवनेश्वर, 1 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली अब ओडिशा में आ रहे हैं, क्योंकि नक्सलियों को यहां अपने अभियान के लिए उड़िया लोगों का समर्थन नहीं मिल पा रहा है।

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक के. बी. सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, “उन्हें स्थानीय समर्थन नहीं मिल पा रहा है और वे ज्यादातर छत्तीसगढ़ के नक्सली कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चला रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और झारखंड की सीमा से लगे इलाकों में नक्सली गतिविधियों में आई तेजी के बाद इन इलाकों में बहुत जल्द अभियान तेज किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा पुलिस ने विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर कालाहांडी जिले के आमपानी घाट में एक मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया था। संभवत: ये नक्सली छत्तीसगढ़ से थे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पुलिस ने नक्सलियों के साथ आठ मुठभेड़ किए, जिनमें चार नक्सली मारे गए और तीन शिविर नष्ट कर दिए गए।

विशेष निदेशक एवं एडीजी (खुफिया) अरुण कुमार सारंगी ने कहा कि सूचीबद्ध नक्सली कार्यकर्ताओं में 15 प्रतिशत ओडिशा से, 55 प्रतिशत छत्तीसगढ़ से, 15 प्रतिशत आंध्र प्रदेश और बाकी 15 प्रतिशत महाराष्ट्र व झारखंड से हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493