पुलिस विभाग की ओर से कहा गया कि अज्ञात लोग रविवार दोपहर अपहृत इंडोनेशियाई लोगों को सुलू गवर्नर अब्दुसकुर टैन द्वितीय के घर के बाहर छोड़कर चले गए। ये अपहृत लोग जहाज को खींचने वाली नौका व एक नाव के चालकदल के सदस्य हैं।
पीड़ितों की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है और उनसे पूछताछ हो रही है।
इंडोनेशिया के 10 नाविकों को 26 मार्च को हथियारबंद आतंकवादियों ने फिलीपींस के सुदूर दक्षिणी प्रांत तवी-तवी से अगवा कर लिया गया था।
dharmpath.com dharmpath