पेरिस, 2 मई (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार को श्रम सुधारों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को हिंसक गतिविधियों के लिए छह और आठ महीने जेल कैद की सजा सुनाई गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार पत्र ‘ले फिगारो’ के हवाले से बताया कि एक सरकारी एजेंट पर हिंसक हो रहे 22 और 30 वर्ष के दो प्रदर्शनकारियों को शनिवार को दोषी ठहराया गया है।
पांच अन्य को सोमवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
श्रम सुधार के विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने के दौरान पेरिस में गुरुवार को कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सात पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक की हालत गंभीर है।
फ्रांस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शन के चौथे दिन 124 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।
dharmpath.com dharmpath