बलराज मधोक देश को समर्पित थे : मोदी

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जन संघ (बीजेएस) के दिग्गज नेता बलराज मधोक के निधन पर रह कहते हुए शोक जताया कि ‘वह समाज व देश के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित थे।’

मोदी ने उन्हें एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिनकी ‘वैचारिक प्रतिबद्धता मजबूत और विचारों की स्पष्टता गजब’ की थी। उन्होंने कहा कि उनकी खुशकिस्मती है कि उन्हें कई बार उनसे बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “उनका निधन दुखदायक है।”

मधोक का जन्म 25 फरवरी, 1920 में हुआ था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वयोवृद्ध कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता संघ (बीजेएस) के पूर्व अध्यक्ष थे। उनका सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493