पद्मावत एक्सप्रेस के पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का काम शुरू

लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली से चलकर फैजाबाद तक जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस (14206) के पटरी से उतरे आठ डिब्बों को हटाने का काम सोमवार की सुबह शुरू हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह रेलगाड़ी हापुड़ में रविवार की रात काकाथेर और गढ़मुक्ते श्वर के बीच पटरी से उतर गई थी।

एक रेल अधिकारी ने आईएएनएस से बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों में दो शयनयान, चार वातानुकूलित डिब्बे, गार्ड के डिब्बे और बैठने और सामान की रैक थी।

अधिकारी ने कहा कि ट्रेन के डिब्बे को पटरी से उतरने से सोमवार को व्यस्त रेल मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहा। रेल पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और रेल यातायात बहाल करने के लिए मजदूर सबेरे से ही लगे हुए थे।

इस दुर्घटना में सौ से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद ट्रेन शीघ्र अलग हो गई और 11 डिब्बों को लेकर इंजन आगे बढ़ गया जबकि पटरी से उतरे आठ डिब्बे घसीटते हुए कुछ सौ मीटरों तक आगे बढ़े और उलट गए।

दुर्घटना के समय ट्रेन की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

डिब्बों के पटरी से उतरने के चलते रेल की पटरियां भी फट गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493