रियो डी जेनेरियो, 2 मई (आईएएनएस)। आठ बार ब्राजीली सेरी-ए खिताब जीत चुके पाल्मीरास ने कोलम्बियाई अंडर-23 अंतर्राष्ट्रीय सेंटर बैक येरी मिना के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 21 साल के मिना ने बोगोटा के क्लब इंडिपेंडेंट सांता फे का साथ छोड़ते हुए पाल्मीरास के साथ करार किया है।
पाल्मीरास ने कहा है कि उसने मिना के साथ पांच साल का करार किया है। यह करार कितने में हुआ है, इसका खुलासा हालांकि नहीं किया गया है।
मिना पाल्मीरास से जुड़ने वाले 11वें खिलाड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath